एक राष्ट्र एक चुनाव से होगा देश का विकास –प्रदीप सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
एक राष्ट्र एक चुनाव से होगा देश का विकास: प्रदीप बलरामपुर। एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत शनिवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अन्तर्गत जिले के किसान, प्रबुद्धजन, महिला, आम नागरिक व मजदूर सहित सभी वर्ग से कार्यकर्ता एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में चर्चा करें। जिले में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित तमाम मोर्चा कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे लोगों की राय एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में बन सके। उन्होंने कहा कि एक देश में एक चुनाव होने से सरकार का काफी धन व समय बचेगा। अराजक तत्वों पर लगाम लगाया जा सकेगा। जनता एक ही समय में देश के पीएम के साथ ग्राम प्रधान तक को चुन सकेंगे। एक चुनाव होने से देश तेजी के साथ विकास कर सकेगा। सरकारों को चुनाव में फंसकर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें काम कर...